झाबुआ पुलिस द्वारा बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की दी जानकारी-आंचलिक ख़बरें-राजेंद्र राठौर

Aanchalik Khabre
2 Min Read
WhatsApp Image 2022 12 22 at 5.32.04 PM

झाबुआ , वाहन दुर्घटना का एक कारण ओवर लोडिंग होता है। ओवर लोड वाहन के परिचालन पर अंकुश लगाने के लिए थाना रानापुर पुलिस द्वारा ऑटो, रिक्शा, तूफान एवं लोडिंग वाहन चालको की मीटिंग ली गई। मीटिंग में बताया गया कि वाहन ओवरलोडिंग हो जाने के कारण वाहन पर ड्राइवर का नियंत्रण कम हो जाता है, जिस कारण वाहन दुर्घटना का कारण बन जाता है। वाहन चालकों को ओवर लोड वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई।
इसके साथ ही आज हाई स्कूल माछलिया के बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का उलंघन करना जानलेवा साबित हो रहा है। यदि हम यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं तो किसी दुर्घटना का शिकार हम स्वयं भी हो सकते हैं और हमारे कारण कोई दूसरा भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ निरन्तर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सुरक्षित यातायात हेतु उसके नियमों का पालन करना अनिवार्य हो जाता है।WhatsApp Image 2022 12 22 at 5.32.03 PM
साथ ही बच्चों को अपने मम्मी-पापा या घर के बड़े लोगों को इन नियमों का उलंघन करने से रोकने हेतु समझाइश दी गई। बच्चों को यातायात नियमों के पालन संबंधी जागरूकता जैसे हमेशा कार या चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना, हेलमेट पहनना, ओवर स्पीड से वाहन नहीं चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, बिना लाईसेंस वाहन नहीं चलाना आदि के संबंध में जागरूक किया। यातायात को सुगम बनाने हेतु झाबुआ पुलिस द्वारा जगह-जगह यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment