रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, हादसे में 12 यात्री घायल-आंचलिक ख़बरें-फय्याज खान

Aanchalik Khabre
2 Min Read
maxresdefault 19

लखनऊ दिल्ली हाईवे पर कोहरे के कारण यूपी रोडवेज की बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। यूपी रोडवेज की बस लखनऊ से बरेली जा रही थी। बरेली जनपद में फरीदपुर टोल प्लाजा के पास हादसा हुआ। पुलिस और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ।

यूपी रोडवेज की बस गुरुवार रात लखनऊ से बरेली के लिए चली थी। कोहरा अधिक होने की वजह से बस की रफ्तार काफी कम थी। चालक को आगे का रास्ता साफ नहीं दिखाई दे रहा था। बरेली डिपो की यह बस जैसे ही फरीदपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची।
अचानक बस डिवाइडर से टकरा गई। बस के डिवाइडर से टकराते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टोल प्लाजा के कर्मचारी और वहां मौजूद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और अन्य राहगीरों की मदद बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी को पुलिस ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment