तेंदूपत्ता बीन रहे युवक पर तेदुएं ने किया हमला-आंचलिक ख़बरें-अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

Aanchalik Khabre
2 Min Read
logo

 

प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रिफर

चित्रकूट।जंगल में तेंदूपत्ता बीन रहे एक युवक पर तेंदुएं ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग निकला। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत के चलते उसे जबलपुर रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सती अनुसूईया​​​​​​ आश्रम के पास स्थित जूरी नाला जंगल में शुक्रवार की सुबह रामजस माली निवासी सती अनुसूईया अपने साथियों के साथ तेंदूपत्ता बीन रहा था। तभी अचानक झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक तेंदुएं ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों के शोर मचाने पर तेदुंआ मौके से भाग निकला, जिससे उसकी जान बच सकी। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को देते हुए लोगों ने उसे जानकीकुड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टरों ने उसे जबलपुर रिफर कर दिया है।
जंगल के पास स्थित मंदिर के पुजारी कृष्णकांत गौतम ने बताया कि यह हमला कोई पहली बार नहीं हुआ है। यहां जंगल के चलते तेंदुए आते रहते हैं। गर्मियों के दिन में तेदुंए मंदिर के आसपास ही मंदाकिनी नदी में पानी पीने आते हैं। बताया कि तीन दिन पहले तेदुएं ने जंगल में एक गाय पर हमला किया था। इस संबंध में चित्रकूट थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि सती अनुसूईया के जंगल में जानवर रहते हैं। इस बारे में पहले भी लोगों को जागरूक किया जा चुका है, यह जंगली इलाका है। यहां पन्ना रिजर्व टाइगर से कई टाइगर भी आ जाते है, जिन्हें रोड में आते-जाते देखा गया हैं।

Share This Article
Leave a Comment