झुंझुनू। सनातन युवा हिन्द वाहिनी के संस्थापक आनंद गिरी महाराज ने बताया कि आगामी 24 अप्रैल को संस्था एक गरीब कन्या का विवाह करने जा रही है। शादी का सम्पूर्ण खर्च संगठन के पदाधिकारियों, ट्रस्टियों व सदस्यों द्वारा वहन किया जाएगा। विवाह की तैयारियों की सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष राकेश बावलिया व नगर अध्यक्ष शिवम गोयनका को सौंपी गई। महाराज ने बताया कि संस्था हर वर्ष एक गरीब निर्धन कन्या का विवाह करेगी। संस्था में एक से अधिक आवेदन आने पर चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा। कोई भी निर्धन परिवार संस्था में अपनी कन्या विवाह हेतु आवेदन कर सकता है। विवाह के 3 माह पहले संस्था में आवेदन करना होगा। संस्था के पदाधिकारी आवेदन कर्ता के घर जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लेकर निर्णय करेंगे कि आवेदन कर्ता वाकई निर्धन परिवार से है या नहीं उसके बाद विवाह में यथा सम्भव सहयोग किया जाएगा।
सनातन युवा हिन्द वाहिनी करेगी गरीब कन्या का विवाह-आँचलिक ख़बरें-संजय सोनी
