झुंझुनू-महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदले:गौरव यादव-आंचलिक ख़बरें-संजय सोनी

Aanchalik Khabre
3 Min Read
WhatsApp Image 2019 08 07 at 6.12.21 PM

 

झुंझुनू।जिले में थानेवार किये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को विवेकानंद पब्लिक स्कूल मेहाड़ा रोड खेतड़ी में “सशक्त नारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मोहम्मद अयुब वृताधिकारी खेतड़ी,बंशीधर योगी तहसीलदार खेतड़ी,विप्लव न्यौला उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग झुंझुनू,अशोक सिंह शेखावत निदेशक विवेकानंद शिक्षण संस्थान राजोता,शिमला ब्लॉक विकास अधिकारी विनीता श्रीवास्तव,अमिता प्राचार्या सेन्ट्रल अकेडमी खेतड़ी नगर,शीशराम मीणा पुलिस निरीक्षक खेतड़ी व स्कूलों के प्रधानाचार्य व संस्था प्रभारी, महिलाओं व बालिकाओं ने भाग लिया।जिसमें आंगनवाड़ी,साथिन,आशा सहयोगिनी व ग्राम पंचायत पार्षद महिलाओं एवं निजी एवं सरकारी महाविद्यालय,विद्यालय की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इस कार्यक्रम से पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव द्वारा सदर झुंझुनू,नवलगढ़, उदयपुरवाटी में सशक्त नारी अभियान का आयोजन करवाया जा चुका है।अब तक लगभग बारह हजार महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी जा चुकी है।जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि वर्तमान सामाजिक व्यवस्था में कई तरह की विकृतियां उत्पन्न हो गई हैं।जिनमें अपनी सोच को बदलकर ही सुधार किया जा सकता है।यदि किसी महिला के साथ कोई घटना घटित होती है,तो वह नजदीकी किसी भी सरकारी संस्थान में जाकर अपनी व्यथा बताकर राहत प्राप्त कर सकती है। इस शिकायत पर पुलिस द्वारा अविलम्ब कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम में महिला अत्याचार रोकथाम हेतु बनाये गये विधिक प्रावधान तथा घरेलु हिंसा मे महिला का संरक्षण,दहेज प्रतिषेध अधिनियम,महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीडन,बाल विवाह निषेध अधिनियम,आपराधिक विधियाँ संशोधन अधिनियम,लैगिंक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम एवं महिलाओं व बालिकाओं से सबंधितअन्य योजना,महिला सुरक्षा एंव सलाह केन्द्र,थाने पर बनी महिला डेस्क इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बंशीधर योगी तहसीलदार खेतड़ी ने उपस्थित छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया। उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग के विप्लव न्यौला ने उपस्थित नारी शक्ति को
अन्याय के विरूद्ध मजबूती के साथ आवाज उठाने का आह्वान किया।सामाजिक सुरक्षा अधिकारी विनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं को
समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।थानाधिकारी खेतड़ी शीशराम मीणा ने विभिन्न अधिनियमों एवं धाराओं की जानकारी दी।

Share This Article
Leave a Comment