धर्म कांटे और आरा मशीन पर प्रतिबन्ध Wood का व्यापार ज़ोरों पर

Aanchalik Khabre
2 Min Read
llegal wood trade

आरा मशीन पर प्रतिबंधित पेड़ों की Wood खरीदारी को रोके

मलिहाबाद ।मलिहाबाद तहसील क्षेत्र की गौशाला रोड पर संचालित आरा मशीन पर प्रतिबंधित आम, नीम, पीपल, व जामुन की Wood की कटाई जोरो शोरो पर संचालित है। जबकि एक तरफ मलिहाबाद क्षेत्र पूरा फल पट्टी क्षेत्र माना जाता है। दूसरी तरफ़ आरा मशीनों के मालिकों द्वारा लकड़कट्टो को शय देकर हरे भरे पेड़ो को उजड़वाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

hhhhhh

फल पट्टी क्षेत्र को पूरी तरह से नष्ट करने पर तुले हुए है।रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आरामशीनों पर प्रतिबंधित पेड़ों की Wood की कटाई कर कारोबार किया जा रहा है। रहीमाबाद क्षेत्र में स्थापित कई धर्म काटों पर प्रतिबंधित लकड़ी आम, नीम, जामुन,शीशम, पीपल, महुवा के हरे भरे पेड़ो की Wood की खरीद प्रोखत जोरो पर संचालित है। जबकि वन विभाग के अधिकारीयों के ऊपर करवाई करने के नाम पर खाना पूर्ति की जाती है। वंश धर्म काटा मुख्य रुप से इसके अलावा अन्य और भी स्थापित धर्म काटो पर अवैध लकड़ी का कारोबार ज़ोरो शोर पर है। अन्य स्थानों से भी पेड़ों की बड़े स्तर पर कटाई करते आरा मशीनों पर भेजा जा रहा है।

क्षेत्र के रहीमाबाद में लालूहार मोड़ के समीप आरा मशीन पर नीम, पीपल, जामुन ,आम सहित अनेक प्रतिबंधित पेड़ों की Wood बड़ी मात्रा में जमा कर रखी है,यहां लाइसेंस की आड़ में अवैध रूप से हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। इसी प्रकार रहीमाबाद रोड पर आरा मशीन संचालक अवैध रूप से लकड़ियों को काट रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। यदि ये ही हाल रहा तो फल पट्टी क्षेत्र मलीहाबाद एक दिन बंजर धरती में तब्दील हो जाएगा।

 

Visit our social media

YouTube:@Aanchalikkhabre

Facebook:@Aanchalikkhabre

Twitter:@Aanchalikkhabre

 

इसे भी पढ़े:PM मोदी ने Dr. Bhimrao Ambedkar की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मोहम्मद साजिल मलीहाबाद

Share This Article
Leave a Comment