राजेंद्र राठौर
9 मई को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से करेंगे शुरुआत प्रदेश के समस्त क्षेत्रों में कांग्रेस जन भरेंगे फार्म
_______
झाबुआ: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के वचन पत्र में प्रथम दृष्टया प्रदेश की महिलाओं को सशक्त समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है.
कमल नाथ ने ट्विटर के जरिये अपील की, उन्होंने कहा,- “बहनों आपको सशक्त और समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ हम नारी सम्मान योजना ला रहे हैं, नारी सम्मान योजना के लिए पंजीयन कार्य दिनाँक 9 मई 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है।9 मई 2023 को मैं छिंदवाड़ा जिले के परासिया से प्रदेशव्यापी नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करूँगा। ये योजना मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश की बहन-बेटियों को 1500 रूपये प्रतिमाह और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के संकल्प के साथ शुरू की जा रही है। मैं प्रदेश की बहन-बेटियों से अपील करता हूँ कि इस योजना के तहत पंजीयन अवश्य कराएं और महिला सशक्तिकरण की हमारी कोशिश को बल दें, शक्ति दें।कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि अपने क्षेत्र की बहनों को इस योजना से जोड़ें और सुनिश्चित करें कि बहन-बेटियों तक हमारी इस ऐतिहासिक योजना का लाभ पहुंचे।मैं मध्यप्रदेश को नारी हित और नारी सुरक्षा में देश का प्रथम राज्य बनाने के संकल्प के साथ आप सभी से सहयोग और समर्थन की अपील करता हूँ।आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। -कमलनाथ
बहनों आपको सशक्त और समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ हम नारी सम्मान योजना ला रहे हैं, नारी सम्मान योजना के लिए पंजीयन कार्य दिनाँक 9 मई 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है।
9 मई 2023 को मैं छिंदवाड़ा जिले के परासिया से प्रदेशव्यापी नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करूँगा। ये योजना… pic.twitter.com/eiYurS3ZRz
— MP Congress (@INCMP) May 6, 2023
वहीँ कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश की महिलाओं के कल्याण के लिए नारी शक्ति सम्मान योजना का शुभारंभ छिंदवाड़ा के परासिया से किया जा रहा है वही स्थानीय विधायक कार्यालय मैं 9 मई से नारी शक्ति सम्मान योजना के फॉर्म भरना प्रारंभ होंगे जहां उन्हें जानकारी ही सबमिट करना होगी.
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिलों में नारी शक्ति सम्मान के फार्म कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भरेंगे यह योजना 2023 मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के प्रत्येक महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 एवं ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर देने के संकल्प के साथ प्रदेश भर में शुरू की जा रही है.पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने समस्त कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान योजना से उन्हें जोड़ें और वर्ष 2023 में कांग्रेस सरकार आने पर उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त होगा उस से अवगत कराएं और इस ऐतिहासिक योजना का लाभ दिला कर लाभान्वित करवाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें.
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस शहर कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अन्य मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षों को क्षेत्रवार जवाबदारी सौंपी जा रही है विधायक गण वीर सिंह भूरिया वाल सिंह मेडा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर उपाध्यक्ष अकमल डामोर प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता पूर्व विधायक जेवियर मेडा गेंदाल डामोर यामीन शेख सुरेश मुथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया युवा नेता आशीष भूरिया गौरव सक्सेना शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाभर बबलू कटारा है मचंद डामोर शंकर सिंह भूरिया राजेश भट्ट आशा मचार कुंवर वीणा सिंह मार्था डामोर सुनीता अलावा सायरा बानो मालू डोडियार दीपू डोडिया मथियास भूरिया वरुण मकवाना सुरेश समीर दिनेश गहरी रशीद कुरेशी कीलू भूरिया करीम शेख गोलू कुरैशी वसीम सैयद व समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समस्त मोर्चा संगठन अध्यक्ष गण जिला पंचायत जनपद पंचायत प्रतिनिधियों ने नारी शक्ति सम्मान यात्रा के फार्म भरवाने का आह्वान कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से किया है.