शासकीय सेवकों की क्षमता संवर्धन हेतु 03 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभांरभ

Aanchalik Khabre
2 Min Read
WhatsApp Image 2023 02 22 at 5.42.10 PM

राजेंद्र राठौर

सेर्वोत्तम प्रकोष्ठ कें अंतर्गत शासकीय सेवकों की क्षमता संवर्धन हेतु 03 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभांरभ

झाबुआ 22 फरवरी, 2023

शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में आर.सी.व्ही.नरोन्हा प्रशासन अकादमी म.प्र., भोपाल के द्वारा शासकीय सेवकों की क्षमता संवर्धन के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली द्वारा प्रयोजित सेवोत्तम प्रकोष्ठ के अंतर्गत म.प्र. लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम एवं सी.एम. हेल्पलाईन एवं शिकायत निवारण हेतु सूचना प्रोद्यौगिकी का प्रयोग विषयक 03 दिवसीय प्रशिक्षण 22 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक रखा गया है, जिसका शुभारंभ 22 फरवरी 2023 को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.जे.सी.सिन्हा एवं प्रशासनिक अधिकारी व कार्यक्रम संयोजक डाॅ. रविन्द्र सिंह तथा वरिश्ठ प्राध्यापिका व कार्यक्रम सह-संयोजक डाॅ.अंजना सोलंकी की उपस्थिति में किया गया।WhatsApp Image 2023 02 22 at 5.42.09 PMइस अवसर पर संस्था प्रमुख प्राचार्य डाॅ. जे.सी.सिन्हा के द्वारा कवि तुलसीदास के श्लोक के माध्यम से सेर्वाेत्तम के महत्व को समझाया। डाॅ. रविन्द्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई एवं सभी प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएॅ प्रेषित की। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डाॅ. राजेन्द्र परमार तकनीकी सहायक पावरसिंह मेड़ा एवं सी.एम.हेल्प लाईन प्रभारी प्रो. पी.एस.डावर, वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. संजू गांधी एवं जिले के विभिन्न विभागों के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर डाॅ. राजू बघेल द्वारा किया गया एवं आभार सह संयोजक डाॅ. अंजना सोलंकी द्वारा दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment