खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम आयोजित -आंचलिक ख़बरें-बैद्यनाथ प्रसाद यादव

Aanchalik Khabre
1 Min Read
maxresdefault 11

 

देवघर जिला के आर मित्रा स्कूल मैदान में, झारखंड सरकार का 1932 खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम अयोजित हुआ। जोहार यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को, जेएमएम कार्यकर्ताओ ने भव्य माला पहनाकर कर, स्वागत किया। खतियानि जोहार यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी,श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विद्यायक दीपिका पांडे सहित कई विद्यायक शामिल हुए।सभी ने बारी बारी से हेमन्त सोरेन सरकार की सफ़लता ओर विकास का गुणगान बखान किया।इस मौक़े पर मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन ने हजारों जेएमएम कार्यकर्ता और जनता को संबोधित करते हुए, कहा की बीजेपी ने सिर्फ झारखंड को लूटने और गर्क में पहुंचाने का काम किया है। उन्होने कहा की झारखंड के विकास में बीजेपी रोड़े बहुत अटका रहे है। केन्द्रीय एजेंसियो का दुरुपयोग कर उन्हे परेशान किया जा रहा है।लेकिन झारखंड के विकास के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा वो उठाएंगे।

 

Share This Article
Leave a Comment