Jharkhand Board Result: ने दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया है। दसवीं का रिजल्ट 91.17% रहा। दो लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Jharkhand Board Result 10th 2025: पिछले कई दिनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे झारखंड के छात्रों के लिए अच्छी खबर आई है। झारखंड बोर्ड( JAC) ने दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया। आज सुबह 11.30 बजे झारखंड बोर्ड ने दसवीं का परिणाम जारी किया। चार लाख स्टूडेंट ने इस बार परीक्षा दी थी। झारखंड बोर्ड की तरफ से जारी किए गए 10 th ke रिजल्ट में 91.17% छात्र पास हुए। इसमें से दो लाख स्टूडेंट प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। आज घोषित हुए रिजल्ट में झारखंड के हजारीबाग की गीतांजलि ने 98.60% अंक लेकर टॉप किया। गीतांजलि झारखंड राज्य में सबसे अधिक अंक पाने वाली छात्रा हैं। झारखंड के दसवीं में स्टूडेंट अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस बार झारखंड की दसवीं की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार 944 स्टूडेंट बैठे थे।
JAC jharkhand की परीक्षा में कितने छात्र हुए पास
साल 2024/25 झारखंड बोर्ड (JAC) में दसवीं की परीक्षा में 4,33,944 स्टूडेंड की परीक्षा दी थी। जिसमें 3,95,755 स्टूडेंट पास हुए। वहीं 2,21044 स्टूडेंट ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान पाने वाले स्टूडेंट की संख्या 157194 है। इसके अलावा तीसरा स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट 17521 हैं। झारखंड बोर्ड के दसवीं में गीतांजलि ने 493 अंक लाकर टॉप किया। उन्होंने 98.60% अंक हासिल किए। वहीं दूसरा स्थान पाने वाले चार छात्रों के एक समान अंक हैं। जिसमें रितु कुमारी , अमृता गुप्ता, अमर कुमार और पूजा कुमारी हैं। उन्होंने 491 अंक हासिल किए। यानि 98.20% । शिवानी कुमारी और विकास प्रमाणिक ने 489 अंक प्राप्त करके 97.80% अंक हासिल किए। इसके अलावा श्रेया कुमारी और साक्षी कुमारी ने 97.60% के हिसाब से 488 अंक प्राप्त किए।
गीतांजलि टॉपर किस स्कूल से हैं
झारखंड बोर्ड (JAC) 10 वीं 2025 में राज्य में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा गीतांजलि इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारिका की स्टूडेंट हैं। जिन्होंने 500 में 493 अंक यानी 98.60 % अंक लाकर इतिहास रच दिया। इस स्कूल ने पूरे झारखंड में नाम रौशन किया। बता दें कि टॉपर गीतांजलि सहित इस स्कूल की 5 छात्राओं ने टॉप 3 में जगह बनाई है। अगर 10 की बात करें तो कुल 62 छात्र शामिल हैं। जिसमें 15 छात्र तो सिर्फ इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारिका की है।
क्या है झारखंड बोर्ड का ट्रैक रिकॉर्ड
27 मई 2025 को झारखंड बोर्ड ने दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें कुल 91.71% स्टूडेंट पास हुए है। अगर पिछले 6 वर्षो का झारखंड बोर्ड (JAC) का दसवीं का परिणाम देखें तो इस बार गिरावट आई है। 2018 – 59.56%, 2019 – 70.81% , 2020 – 75.07% , 2021- 95.95, 2022- 95.78% ,2023- 95.47% , 2024- 90.40% ,2025- 91.71%।
रैंक | नाम | अंक | प्रतिशत (%) |
---|---|---|---|
1 | गीतांजलि | 493 | 98.60% |
2 | ऋतु कुमारी | 491 | 98.20% |
2 | अमृता गुप्ता | 491 | 98.20% |
2 | पूजा कुमारी | 491 | 98.20% |
2 | अमर कुमार | 491 | 98.20% |
6 | शिवानी कुमारी | 489 | 97.80% |
6 | प्रमाणिक कुमार | 489 | 97.80% |
8 | श्रेया कुमारी | 488 | 97.60% |
8 | साक्षी कुमारी | 488 | 97.60% |
10 | शुभम पात्रा | 487 | 97.40% |
10 | तहरीन फातिमा | 487 | 97.40% |
10 | भूमिका मिश्रा | 487 | 97.40% |
10 | वर्षा कुमारी | 487 | 97.40% |
10 | तनिष्का कुमारी | 487 | 97.40% |
10 | प्रियंका कुमारी | 487 | 97.40% |
कैसे देखें झारखण्ड 10वीं का रिजल्ट
झारखंड दसवीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। जो छात्र अपना परीक्षा परिणाम देखना चाहते हैं। वो झारखंड बोर्ड (jac) की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट देखते समय अपना रोल नंबर सही से सबमिट करें।
झारखंड टॉपरों को मिलेगा ये इनाम
झारखंड बोर्ड (JAC) के दसवीं में पास होने वाले छात्राओं को सरकार की तरफ से इनाम दिया जाएगा। इसमें टॉप 3 रैंक वाले छात्रों को 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। रैंक 1 को 3 लाख , रैंक 2 पाने वाले को 2 लाख और तीसरा रैंक हासिल करने वाले को एक लाख रूपए दिए जायेंगे। इसके साथ ही एक लैपटॉप और एक मोबाइल भी दिया जाएगा। वहीं टॉपर्स के अलावा जिन छात्रों के अच्छे अंक आए हैं। उन्हे सरकार लैपटॉप और मोबाइल इनाम के तौर पर देगी
Follow Us On
YouTube: @Aanchalikkhabre
Facebook: @Aanchalikkhabre
Instagram: @aanchalik.khabre
Twitter “X” : aanchalikkhabr
LinkedIn: aanchalikkhabre
यह भी पढ़े : Panchkula Suicide Case: पंचकुला में एक साथ कैसे खत्म हुआ पूरा परिवार