सरकार शासन प्रणाली व्यवस्था को अच्छे ढंग से नहीं चला पा रही : ढूकिया-आँचलिक ख़बरें-संजय सोनी

Aanchalik Khabre
1 Min Read
07 jjn 1
गांगियासर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित
झुंझुनू। मंडावा विधानसभा क्षेत्र के गांगियासर मेें सती माता के मंदिर में बिरमी भाजपा मंडल के कार्यकारिणी की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यसमिति के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया थे व अध्यक्षता बीरबल सिंह भाम्बू ने की। बैठक में मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पंहुचाने, संगठन मजबूती, भाजपा पार्टी का इतिहास, कार्य पद्धति व पार्टी के प्रति विचारधारा की जानकारी दी एवं कांग्रेस शासनकाल की विफलता के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार शासन प्रणाली व्यवस्था को अच्छे ढंग से नहीं चला पा रही है। सरकार पर जनता का विश्वास खत्म हो चुका है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष देशराज राहड़, नरेन्द्र सिंह शेखावत, जगमेन्द्र सिंह धायल, महामन्त्री नरेश बन्का, शिव कुमार सोनी, बनवारी लाल मेघवाल, मिडिया प्रमुख गुलाब चन्द दनेवा, नौरंग राम मेघवाल, जगदीश प्रसाद, देवीसिंह शेखावत, लादूराम, आनन्द कुमार एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment