बदायूँ समाजवादी पार्टी के सरंक्षक, पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा के जिला कार्यालय सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा गरीबो, शोषितों, पिछडों व दलितों की आवाज़ बनने वाले नेता जी का आज तिरासीवां जन्मदिन है। नेता जी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन भर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी है। डॉ0 राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जनेश्वर मिश्र जैसे महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलकर सदैव संजज में समरसता बनाये रखने तथा लोकतंत्र की मजबूत करने का काम किया। मुलायम सिंह यादव एक साधारण से परिवार से निकलकर उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व एक बार देश के रक्षा मंत्री बने। उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था, तबसे उन्होंने पार्टी को उत्तर प्रदेश में उचाईयों तक पहुंचाया। आज मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी समाजवादी कार्यकर्ता ये शपथ लेते हैं कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे। 2022 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे।
इस मौके पर सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्ता, अवनीश यादव, बलवीर सिंह यादव, सलीम अहमद, राजीवराज गुप्ता, गुलफाम सिंह यादव, अवधेश यादव, शशांक यादव, फरहत अली, साजिद अली, ओमबीर सिंह, विवेक यादव, भानु प्रकाश, सोमेंद्र यादव, संतोष कश्यप, चन्द्रकेश यादव, राशिद नेता, डोरीलाल बघेल, वसीम अहमद गद्दी, सुभाष यादव, ऋषिपाल दिवाकर, राजपाल सिंह, इंद्रजीत यादव, ओमवीर यादव, शोएब नक़वी, प्रभात अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।