आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला-आँचलिक ख़बरें-आसिफ अली

Aanchalik Khabre
1 Min Read

आम आदमी पार्टी विधानसभा खटीमा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खटीमा मुख्य चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
ज्ञात रहे कि गत दिवस भाजपा प्रवक्ता ने देवभूमि उत्तराखंड की स्वाभिमानी जनता की तुलना भीख मागने वालो से की थी।
जिस को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया और जम कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
पार्टी कैम्प कार्यालय से निकली विरोध रैली चौराहे तक पहुँची जहाँ पर पहुचकर पुतला दहन किया गया।
आज कार्यक्रम में संगठन मंत्री सुनील कण्डवाल,अरुण ऐरी,कैलाश पाण्डेय, सीमा जोशी ,राज खान , सोनू खुशदिल ,लईक हसन , नफीस अहमद ,वाहिद अंसारी ,अर्जुन सिंह, हरजिंदर सिंह ,जमशेद ,आदि उपस्थित रहे !

Share This Article
Leave a Comment