पांच लाख की सुपारी मिलने के आश्वासन पर दोनों शुटर ने दिया था घटना का अंजाम
शिवहर- शिवहर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुशहर के चिमनी व्यवसायी विनोद कुमार सिंह के हत्या में शामिल दोनों शुटर चढ़ गए हैं पुलिस के हत्थे। एसपी संतोष कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान शुक्रवार को बताया है कि कुशहर गांव के चिमनी व्यवसायी विनोद कुमार सिंह के हत्या में शामिल दोनों अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। रुपेश कुमार उर्फ गोलू पिता सुबोध उपाध्याय ग्राम शाहपुर थाना शिवहर राजू कुमार पिता देव शंकर सिंह ग्राम कुशहर दक्षिणवारी टोला, थाना तरियानी शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि पांच लाख रुपए की सुपारी पर मृतक की हत्या करने की बात तय हुई थी। हत्या करने के पहले 25 हजार रुपए अग्रिम के तौर पर दोनों शुटर को दिए गए थे। दोनों गिरफ्तार शुटर ने 28 नवम्बर को घटना को अहले सुबह करीब 6 बजे घटना को अंजाम दिया था। एसपी संतोष कुमार ने बताया घटना में प्रयुक्त बाईक एवं पिस्टल बरामदगी के साथ साथ 6 जिंदा कारतूस एक खोखा और दो मोबाइल भी बरामद हुई हैं। दोनों अभियुक्तों ने बताया है कि इस घटना में प्रयुक्त बाईक को तीन चार दिन पहले मालीपोखरभीडा पताही रोड से लूट कर लाया था। जिस बाईक का उपयोग मृतक विनोद सिंह के हत्या में किया। घटना के समय रुपेश कुमार सिंह बाईक चला रहा था। राजू कुमार पीछे बैठा था। जिसने गोली मारी। दोनों शुटर बड़े चिन्हित अपराधी है। रुपेश कुमार उर्फ गोलू पर विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज हैं। वहीं राजू कुमार पर तीन मामले दर्ज हैं। सभी मामलों की जांच जारी है। सुपारी देने वाले किलर की पहचान हो चुकी है , जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी राकेश कुमार भी मौजूद थे।