Pakistan Expose: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( United nation security council) में भारत के एक अधिकारी ने पाकिस्तान को ऐसे रगड़ा कि पाकिस्तानी अधिकारी पूरे सदन के सामने भीगी बिल्ली बन गया।
India Expose to Pakistan United Nation: आप सभी ने उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत तो जरूर सुनी होगी। कुछ ऐसा ही आतंकी मुल्क पाकिस्तान कर रहा था। दरअसल शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत को घेरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसकी ये चालाकी काम नहीं आई। यूएनएससी की इस बैठक में नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा हो रही थी। इस बीच पाकिस्तान ने भारत पर नागरिकों को निशाना बनाए जाने की लेकर सदन में गिड़गिड़ा रहा था। जिसके बाद भारत ने मुंहतोड़ जबाव देते हुए पाकिस्तान को पूरे सदन में बेज्जत कर दिया। भारत ने कहा कि जो देश आतंकियों और नागरिकों के बीच अंतर नहीं करता , उसे नागरिकों की सुरक्षा पर बोलने का कोई अधिकार नहीं हैं। पाकिस्तानी सेना ने इस महीने जानबूझकर सीमावर्ती गांवों में गोलाबारी की है। जिसमें निर्दोष नागरिक मारे गए हैं।
राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में शुक्रवार को भारत के राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान को आइना दिखा दिया। उन्होंने कहा पाकिस्तान महापखंडी देश है। जिस देश का काम सिर्फ आतंक फैलाना हो, बेगुनाहों को मारता हो वो पाखंडी ही हो सकता है। इतना ही नहीं जो देश अपने नागरिकों और आतंकियों में फर्क नहीं करता। वो नागरिकों की सुरक्षा पर ना बोले तो ज्यादा अच्छा है। पाकिस्तान के पास आम लोगों की सुरक्षा के बारे में बात करने की कोई साख नहीं बची है। पार्वथानेनी हरीश ने आगे कहा कि इसी महीने में पाकिस्तान की सेना ने सीमा पर गोलाबारी की। जिसमें 20 निर्दोष लोग मारे गए हैं। जबकि 80 से ज्यादा घायल हुए हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान की कायराना हरकत बताती है कि उसने भारत के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है। जिसमें मंदिर, गुरुद्वारे और कॉन्वेंट स्कूल हैं। साथ ही पाकिस्तान ने हॉस्पिटल को भी नही छोड़ा।
आतंकियों के जनाजे में जाती है पाकिस्तानी सरकार
कल ( शुक्रवार ) को जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC) में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बहस हो रही थी तो पाकिस्तान के राजदूत असीम इफ्तिकार अहमद ने फिर से कश्मीर राग अलापा। पाकिस्तानी राजदूत ने भारत – पाकिस्तान संघर्ष से लेकर सिंधु जल समझौते की चर्चा की। जिसके बाद भारत के राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि भारत ना जानें कितने दशकों से पाकिस्तानी प्रायोजित सीमापार के आतंकियों को झेल रहा है। पाकिस्तान 1993 में मुंबई ब्लास्ट से लेकर 26/11 मुंबई हमला हो या फिर पठानकोट, पुलवामा और अब पहलगाम आतंकी हमला हो। सभी में पाकिस्तान का हाथ रहा है। पाकिस्तान आतंकियों को अपना आका और हमदर्द मानती है। इसके सबूत ऑपरेशन सिंदूर के समय देखने को मिला। हरीश ने कहा हमनें हाल ही में पाकिस्तानी सरकारी अधिकारी, पुलिस और सेना के अधिकारियों ने मारे गए आतंकियों के अंतिम संस्कार में जाते देखा है। उन्हे सम्मान देते देखा है। वो हमें उपदेश ना दे तो ही अच्छा है।
क्या है UNSC?
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानि UNSC एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। वैसे तो यूएन के कई सब ग्रुप है। इसी में एक शाखा है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की। यह यूएन की सबसे शक्तिशाली शाखा है। इस काउंसिल में 15 सदस्यों की जगह होती है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो तरह की मेंबरशिप होती है। एक स्थाई और दूसरा अस्थाई। इसके पांच ही देश परमानेंट सदस्य है। जिसमें रूस, चीन, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन हैं। इसके बाद 10 अस्थाई देश होते हैं। जो हर दो साल में बदल जाते है। पाकिस्तान अभी यूएनएससी का अस्थाई सदस्य है। भारत लम्बे समय से UNSC ( United nation security council) का स्थाई सदस्य बनने का प्रयास कर रहा है। लेकिन चीन हर पर विटों का इस्तेमाल करके अडंगा लगा देता है
Follow Us On
YouTube: @Aanchalikkhabre
Facebook: @Aanchalikkhabre
Instagram: @aanchalik.khabre
Twitter “X” : aanchalikkhabr
LinkdIn: aanchalikkhabre