सामाजिक न्याय की दुहाई देकर अपने कुकर्म पर पर्दा न डाले राजद- डॉ प्रमोद चंद्रवंशी

Aanchalik Khabre
1 Min Read
WhatsApp Image 2021 07 05 at 5.53.07 PM

 

 

भाजपा विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने राजद द्वारा स्थापना दिवस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक पारिवारिक राजनीतिक पार्टी की स्थापना दिवस है। इस पार्टी के नेता सामाजिक न्याय की दुहाई देकर अपने शासन में किए गए कुकर्म पर पर्दा न डालें। सामाजिक न्याय के पुरोधा भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ राम मनोहर लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर थे। स्थापना दिवस मनाने के साथ ही इनको अपने 15 साल के अराजकता और जंगलराज की जानकारी आज के नई पीढ़ी को देनी चाहिए ताकि नई पीढ़ी को यह ज्ञान हो सके की बिहार ने किस तरीके की अराजक स्थिति और जंगलराज 15 साल तक बर्दाश्त किया था।

 

Share This Article
Leave a Comment