Rajesh Padhana ने कहा जनता 2024 में BJP को सत्ता से बाहर करने का इंतजाम कर रही

Aanchalik Khabre
2 Min Read
Rajesh Padhana
Rajesh Padhana

कांग्रेस नेता Rajesh Padhana ने कहा कि भाजपा जब से सता में आई है समाज का हर वर्ग परेशान व दुःखी है

निसिंग। कांग्रेस नेता Rajesh Padhana ने कहा कि भाजपा जब से सता में आई है समाज का हर वर्ग परेशान व दुःखी है। किसान और गरीब सभी महंगाई की मार झेल रहे हैं केंद्र और प्रदेश सरकार सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही है।

जनता अब समझ चुकी है वह अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का इंतजाम कर रही है।

Rajesh Padhana ने कहा 2024 में BJP को जनता हटा देगी
Rajesh Padhana ने कहा 2024 में BJP को जनता हटा देगी

2024 के चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा- जजपा सरकार मे किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है जबकि खाद, बीज, कीटनाशक आदि के दाम बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के वादों का भी ख्याल नहीं किया। किसानों की आय 2022 तक दोगुणा करने के वायदे का क्या हुआ। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। गन्ना किसानों के भुगतान का भी वादा भाजपा ने भुला दिया। भाजपा सरकार का गरीबों, किसानों से कोई सरोकार नहीं है।

 

जोगिंद्र सिंह, निसिंग

See Our Social Media Pages

YouTube:@Aanchalikkhabre

Facebook:@Aanchalikkhabre

Twitter:@Aanchalikkhabre

 

इसे भी पढ़ें –Illegal Weapons के साथ हत्या का प्रयास की घटना के आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment