Russia Drone Attack: बीते मंगलवार को रूस ने यूक्रेन पर 500 ड्रोन और 20 मिसाइलों से एक साथ हमला किया। ये रूस का अभी तक का सबसे भयानक आए बड़ा हमला है।

Russia Drone Attack on Ukraine: 1 जून को यूक्रेन ने रूस के 4 एयरबेस पर 40 विमानों पर ड्रोन हमलें कर उन्हे तबाह किया था। उसके बाद से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का माथा ठनक गया था। पुतिन ने अपनी मंशा साफ कर दी है कि यूक्रेन को बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ेगी। और यही यूक्रेन के साथ एक हफ्ते में दो बार बड़े हमलें के रूप में हो चुका है। रुस ने बीते सोमवार को यूक्रेन पर बहुत भयानक हमलाकर समूचे यूक्रेन को दहला दिया। रूस ने एक साथ 479 ड्रोन और 20 मिसाइलें दागकर यूक्रेन के कई इलाकों को खंडहर बना दिया। पिछले तीन साल से चल रही जंग का ये सबसे बड़ा रूसी अटैक है। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि उसने यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाया है। यूक्रेन ने यह भी बताया कि उसने रूस के 479 में से 277 ड्रोन और 19 मिसाइलों को हवा में मार गिराया है। जबकि 10 ड्रोन अपने लक्ष्य तक जा पहुंचे।
रुस आगे भी करेगा इससे बड़ा हमला
रूसी सेना ने दो दिन पहले जो बड़ा हमला यूक्रेन के मध्य और पश्चिम क्षेत्र में किया है। उसमें अभी तक सिर्फ एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। हमलें में किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है। ये हमला ऐसे इलाके में किया गया था। जो पूरा खाली क्षेत्र था। हमलें में कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा हैं। रूसी प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि रूस का जब तक मकसद पूरा नही हो जाता। वो यूक्रेन पर हमलें जारी रखेगा। यह हमला तो यूक्रेन के हमलें का करारा जवाब था। अगर जरूरत पड़ी तो रूस आने वाले समय में इससे भी बड़ा हमला करेगा। रुस की तरफ से स्पष्ट है कि रूस अपनी शर्तों पर ही जंग रोकेगा। यूक्रेन को रूस की सभी बातें माननी होंगी। और जो क्षेत्र रूस के थे। उन्हे यूक्रेन को वापस करने होंगे। हम बातचीत के लिए मना नहीं कर रहें हैं। लेकिन हम युद्ध विराम की स्थिति पर तभी आयेंगे। जब हमारी शर्तो को यूक्रेन पूरी तरह मान लेगा।
युद्ध में कमजोर पड़ रहा यूक्रेन
यूक्रेन और रूस दावा कर रहे है कि उन्होंने दुश्मन देश के ड्रोन को मार गिराया है। एक तरफ जहां यूक्रेन ने कहा कि उसने 277 ड्रोन और 19 मिसाइल तबाह की हैं। वहीं रूस ने भी दावा किया कि उसने यूक्रेन के 49 ड्रोन अपने क्षेत्र के सात हिस्सो पर मार गिराए। रूस ने वोरोनिस इलाके में 25 ड्रोन तबाह किए। लेकिन यहां एक गैस पाइप लाइन में आग लग गई। वहीं यूक्रेन के दो ड्रोन रूसी क्षेत्र चुवाशिया में इलेक्ट्रिक वालफेयर से टकरा गए। ये ड्रोन रूसी राजधानी मास्को से सिर्फ 600 मीटर दूर थे। वहीं रूस के हमलें के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडोमीर जेलेंस्की ने कहा कि पूर्वी और उत्तर पूर्वी में हालात बहुत खराब हैं। रूस लगातार इस इलाके को निशाना बनाकर बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। मैं अपने पश्चिमी सहयोगी देशों से एयर डिफेंस सिस्टम की मांग कर रहा हूं। जिससे हमलों को रोका जा सके। बता दें कि एयर डिफेंस सिस्टम मामले में अमेरिका की नीति को लेकर अनिश्चिता का कारण बना हुआ है। जबकि अमेरिका इस युद्ध में इतना उलझ चुका है कि वो बाहर नहीं निकल पा रहा है।
कब शुरू हुआ रूस – यूक्रेन वॉर
24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था। जैसे ही 24 फ़रवरी को रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमलें शुरू किए अमेरिका , पश्चिमी देशों समेत पूरी दुनिया के ऊपर जंग के बादल मंडराने लगे। इसके बाद रूस के साथ चीन, ईरान, आर्मेनिया बेलारूस, जैसे देश खड़े हुए तो यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका समेत पश्चिमी देश साथ आए। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी तक जारी है। जानकारी के मुताबिक अभी तक इस जंग में 10 लाख रूसी और 7 लाख यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं। अगर समय रहते जंग नहीं रुकी तो ये आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है
Follow Us On
YouTube: @Aanchalikkhabre
Facebook: @Aanchalikkhabre
Instagram: @aanchalik.khabre
Twitter “X” : aanchalikkhabr
ये भी पढ़े : Russia-Ukraine War Update: Putin को मारने के लिए यूक्रेन ने रची साजिश, जेलेंस्की के लिए 24 घंटे अहम