शराबी युवक ने माँ की चाकू घोपकर कर दी हत्या चाकू लेकर पत्नी को मारने जा रहा बीच मे आ गई थी माँ-आंचलिक ख़बरें- एजाज हुसैन

Aanchalik Khabre
3 Min Read
WhatsApp Image 2022 10 19 at 8.25.21 AM

 

शराबी युवक ने पत्नी से विवाद होने पर बीच बचाव करने पहुचीं अपनी मां की चाकू घोपकर हत्या कर दी। पत्नी को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना किला क्षेत्र के चंदननगर में मंजू देवी पत्नी सोहनलाल अपने तीन बेटों सूरज, जयप्रकाश नरेश के साथ रहती है। उनका एक बेटा विक्की किराए पर रहता है। सूरज के बेटे उमंग ने बताया कि आज दोपहर करीब चार बजे उसके पिता शराब पीकर घर पर आए। इस दौरान उन्होंने उसकी माँ अनीता से शराब के लिए रूपए मांगे। जिसको लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इस दौरान उसकी दादी मंजू देवी से झगड़ा होता देख बीच-बचाब करने लगीं।

सूरज ने पत्नी पर चाकू से वार किया। इस दौरान बीच बचाव कर रही उसकी दादी पर भी सूरज ने चाकू से कई प्रहार कर दिए। जिससे लहूलुहान होकर उसकी दादी वहीं पर गिर गई। उसकी माँ अनिता भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी दादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल अनिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बेटे सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इससे पहले भी आरोपी घर में मारपीट करता रहता था। जिसको लेकर उसके खिलाफ थाना किला में शिकायत भी दर्ज की गई थी। आज फिर उसने शराब पीकर पत्नी से झगड़ा किया और बीच बचाव करने आई मां की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए घटना से हडकंप मच गया। मंजू देवी साहूकार में प्रेस कर अपना गुजारा करती थी।

एस पी सिटी राहुल भाटी ने बताया है कि थाना किला के चन्दननगर में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसमें युवक की मां बीच बचाव करने गई तो उसके बेटे ने चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। उसने पत्नी को भी घायल कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

Share This Article
Leave a Comment