मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार आम जनता के बीच करने पर दिया गया जोर-आंचलिक ख़बरें- अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

Aanchalik Khabre
1 Min Read
WhatsApp Image 2022 07 31 at 8.14.25 AM

 

चित्रकूट: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष प्रषिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के सत्र को प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्बोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर विचार व्यक्त किये। इसके बाद अगले सत्र में भाजपा नेता कर्मवीर ने विचार परिवार को लेकर बिन्दुवार व्याख्यान दिया। इसी सत्र में उप मुख्यमंत्री बृजेष पाठक ने मोदी सरकार की दूरगाम परिणाम वाली नीतियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
भोजन विश्राम के पूर्व हुए सत्र को पूर्व उप मुख्यमत्री दिनेष शर्मा ने सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय पुनर्निमाण में भाजपा के योगदान पर चर्चा की। दोपहर बाद आयोजित सत्र में पूर्व प्रदेष अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने मोदी सरकार की विदेष नीति पर चर्चा की। इसके बाद दूसरे दिन के आखिरी सत्र में पूर्व प्रदेष अध्यक्ष कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया प्रबंधन और पूर्व प्रदेष अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने चुनाव प्रबंधन को लेकर बारीक जानकारियां देते हुए चुनावी माहौल पार्टी के पक्ष में तैयार करने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण चर्चा की।

 

Share This Article
Leave a Comment