मेघनगर भगोरिया मेले में लड़कियों से मारपीट करने वाले आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार-आंचलिक खबरें- राजेंद्र राठौर

Aanchalik Khabre
3 Min Read

 

मेघनगर भगोरिया मेले का एक वीडियो 14 मार्च की शाम को, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ लड़के लड़कियां आपस में मारपीट करते हुए, दिखाई दे रहे थे। झाबुआ जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने, उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए, वायरल वीडियो के बारे में पता लगाने के लिए, अलग-अलग टीमों का गठन किया। इन टीमों द्वारा सभी जगह पूछताछ की गई तो, पता चला की वीडियो 12 मार्च मेघनगर भगोरिया का है, इस घटना में दिखाई देने वाली, बालिकाओं के बारे में पता करने पर ज्ञात हुआ कि, यह लड़कियां अंतरवेलिया क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस टीम द्वारा लड़कियों से मिलकर, उनको विश्वास में लिया गया। तब उन्होंने मेघनगर थाने पर जाकर, अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई।
बालिकाओं ने बताया 12 मार्च को हम 7 लड़कियां मेघनगर भगोरिया देखने गई, थी वहां शाम 4:00 बस स्टैंड के पास हमारे पीछे 6/7 लड़के चल रहे थे। उसमें से एक लड़के ने एक लड़की कंधे पर हाथ रख दिया, इसी बात को लेकर आपस में लड़ाई हो गई, फिर लड़कों ने हमारे साथ मारपीट की।
उक्त घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, दिनांक 14 मार्च को रात्रि में ही थाना मेघनगर मे अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया। फरियादी पक्ष के द्वारा, एक आरोपी संजय बारिया नाम के लड़के पर शक जाहिर किया गया था। इस जानकारी को पुख्ता करने के लिए, इन टीमों द्वारा आप पास के क्षेत्र के तड़वी, सरपंचों, कोटवारो से संपर्क कर, वीडियो दिखाया गया, ताकि यह शत-प्रतिशत पता लगाया जा सके कि, वीडियो में दिखाई देने वाले यह बदमाश लड़के कौन है। फिर यह जानकारी प्राप्त हुई कि, युक्त वीडियो में दिखाई देने वाला, एक आरोपी संजय पिता कालू बारिया निवासी गांव सातबिल्ली का है। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए, उक्त आरोपी को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर, आरोपी संजय बारिया ने बताया कि, उसने व अन्य 6 साथी अनिल भूरिया, अजय बारिया, दिनेश बारिया, शंकर भाबोर अन्य दो बाल अपचारी के द्वारा, दिनांक 12 मार्च को कंधे पर हाथ रखने की बात को लेकर, इन लड़कियों के साथ विवाद के बाद मारपीट करी थी। तुरंत ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने वायरल वीडियो की पड़ताल करते हुए, मात्र 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। इस संपूर्ण घटना का खुलासा करने में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी रंभापुर उपनिरीक्षक नवल सिंह बघेल, उप निरीक्षक रामसिंह चौहान, चौकी प्रभारी अंतरवेलीया सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नक्का भूरिया, रमेश,राजेंद्र गणावा, तानसिंह, आरक्षक मनोहर, गमतु,रतन,मुकेश,जितेंद्र ,रामप्रताप, दीपक,सैनिक शैलेंद्र का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

 

Share This Article
Leave a Comment