नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मिठाई बांटी-आंचलिक ख़बरें-संजय सोनी

Aanchalik Khabre
1 Min Read
840503 832088 j p nadda

झुंझुनू।जेपी नड्डा के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विद्या विहार नगर पालिका क्षेत्र गणेश कॉलोनी पिलानी में सोमवार को पिलानी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा एवं पिलानी भाजपा मंडल के अध्यक्ष पार्षद मनोज आलडिया के नेतृत्व में पिलानी भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मिठाईयां बांटकर एवं पटाखे बजाकर खुशियां मनाई। इस मौके पर झुंझुनू भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनी पूर्व पार्षद नरेंद्र सिंह राठौड़ विद्या विहार पालिका उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दीपक शर्मा, रघुवीर मीणा,लक्ष्मीकांत शर्मा,बाबूलाल कुमावत,रविंद्र शर्मा कार्तिक मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment