तुलसी पीठाधीष्वर से हुई राष्ट्रपति मुर्मू की वार्ता-आंचलिक ख़बरें-अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

Aanchalik Khabre
1 Min Read
WhatsApp Image 2022 07 26 at 8.48.18 PM

 

चित्रकूट: देश की नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तुलसी पीठाधीश्वर और दिव्यांग विवि के आजीवन कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य से दूरभाष पर वार्ता की। जगद्गुरु ने राष्ट्रपति को धर्मनगरी आने का आमंत्रण दिया।
तुलसी पीठाधीश्वर के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय से जगद्गुरु के पास शाम लगभग छह बजे फोन आया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगद्गुरु से लगभग सात मिनट तक बात की। जगद्गुरु ने उनको शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय नारियों ने हमेशा विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। अब महिला शक्ति के नेतृत्व में हमारा देश दुनिया की महाशक्ति बनेगा। आचार्य रामचंद्र दास ने भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं। बताया कि जगद्गुरु ने राष्ट्रपति को धर्मनगरी चित्रकूट आने का आमंत्रण दिया, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने जल्द ही आने का आश्वासन दिया।

 

Share This Article
Leave a Comment