महर्षि गज अरविंद महाराज का सौंसर आगमन-आंचलिक ख़बरें-चेतन साहू

Aanchalik Khabre
1 Min Read
sddefault 50

महर्षि गज अरविंद महाराज का सौंसर आगमन

साधकों को अध्यात्म के गूढ़ रहस्य बताए अरविंद महाराज ने

दिव्य जीवन पथ के प्रवर्तक एवं महर्षि अरविंद फाऊंडेशन के संस्थापक महर्षि गज अरविंद महाराज का सौंसर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
महर्षि अरविंद महाराज ने मंजुला भवन सौंसर में साधकों संबोधित करते हुए उपस्थित साधकों को दिव्य जीवन पथ एवं आध्यात्म के गूढ़ रहस्य बताए। उन्होंने कहा कि, समुचा विश्व एक राष्ट्र हैं, एक परिवार है। हम सभी मानव होने के नाते, मानवता ही हमारा मूल धर्म हैं।
महाराजश्री का बालाघाट से वरुड़ (महाराष्ट्र) जाते हुए यहां साधकों से रुबरु होने कुछ समय रुकें थे। इस अवसर पर नपा पूर्व अध्यक्ष संजय राठी, सतीश बोड़खे, डॉ. गोपाल वंजारी, भाऊराव चौधरी, विजय धुरड़े (बी.ई.ओ.), उमाजी चिपड़े (प्रिंसिपल), श्रीमती ममता वंजारी (प्रिंसिपल), देवेन्द्र केदार सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन संदीप बागड़े ने किया। कार्यक्रम के सफलतार्थ पंकज साबू , अजय धुरड़े, सतीश गाड़गे, संदीप गवनेकर, वचनपाल ढ़ोक, घनश्याम राठी, परसराम रावत, रोशन कदाले, संतोष चौरसिया, नंदकिशोर अढ़ाऊ, चंद्रशेखर जैवार, मनोज पाल, सुरेन्द्र पालिवाल आदि ने सार्थक प्रयास किए

Share This Article
Leave a Comment