यूपी के बरेली में सोमवार को रंग डालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने दूसरे समुदाय की लड़कियों पर रंग डाल दिया। जिसको लेकर हंगामा हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। मगर इसी बीच इस पूरे हंगामें का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है।
दरअसल, वायरल वीडियो बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में रंग डालने को लेकर विवाद साफ-साफ सुनाई दे रहा है। लड़कियों का कहना है कि वह भी अपना त्योहार मनाते है। मगर इस तरह से वह नहीं करती। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ ही रहा था। कि तब तक किसी ने डायल 100 को सूचित कर दिया। मौके पर पुलिस दोनों पक्षों को समझाते हुए नजर आ रही है। उधर, वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हो रही नोंकझोंक के चलते सैकड़ों की संख्या में लोगों को हूजूम भी जुट गया।