सेवा ही उत्थान के मूल मंत्र है – डा मोहन भागवत

Aanchalik Khabre
1 Min Read
WhatsApp Image 2023 04 03 at 6.35.49 AM

अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। संघ प्रमुख डा मोहन भागवत अपने दो दिवसीय चित्रकूट प्रवास के दौरान जानकीकुंड में स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के एक निजी कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं रविवार को ट्रस्ट का भ्रमण कर ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रकल्पों का अवलोकन किया। रघुवीर मंदिर युगल सरकार के दर्शन किया एवं गौशाला में गौ पूजन कर चिकित्सालय का भ्रमण किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल एवं उनकी धर्मपत्नी रूपल मफतलाल तथा उनके परिवारजनों ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सदगुरु परिवार की ओर से स्वागत किया। सरसंघचालक डा मोहन भागवत ने कहा कि ट्रस्ट में गुरुदेव को प्रेरणा से चल रहे मानव सेवा, गौ सेवा एवं साधु सेवा के कार्य को देखकर प्रसन्नता प्रकट की और चित्रकूट जैसे ग्रामीण अंचल में इतने बड़े पैमाने पर हो रही, इन सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा का सुअवसर मनुष्य को सौभाग्य से मिलता है। मानव जीवन में उत्थान के यही मूलमंत्र है कि पूरी क्षमता से स्वयं को सेवाकार्यों में संलग्न रखें। उन्होंने सेवाकार्य में जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

Share This Article
Leave a Comment