श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी गुरु ठड़ेश्वरी महाराज की जयंती नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई-आँचलिक ख़बरें-जीतेन्द्र सेन

Aanchalik Khabre
2 Min Read
WhatsApp Image 2022 03 11 at 9.40.08 PM

 

हिन्दूत्सव समिति के तत्वाधान गाजे बाजे के साथ नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा।

बैरसिया:: श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी गुरु ठड़ेश्वरी महाराज की जयंती शुक्रवार को बैरसिया नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई।
गुरु ठड़ेश्वरी महाराज की जयंती के अवसर में हिन्दूत्सव समिति बैरसिया द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा स्थानीय दुर्गा मंदिर रेंज चौराह से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई गुरु ठड़ेश्वरी महाराज के छतरी मन्दिर पहुंची।छतरी मन्दिर पर महाआरती का आयोजन किया गया। यहाँ मौजूद सभी लोगो ने गुरु ठड़ेश्वरी महाराज की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
शोभा यात्रा के दौरान नगर के अनेक राजनीतिक धार्मिक सामाजिक संगठनों सहित नगर की जनता ने गुरु ठड़ेश्वरी महाराज की पूजा अर्चना कर आरती उतारी एवं पुष्प बर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान गुरु ठड़ेश्वरी महाराज की चलित झांकियां ढोल नगाड़ो की धुन पर नृत्य करती युवाओं की टोली एवं कीर्तन करती कीर्तन मंडलीय मंगल गान करती महिलाए आकर्षण का केंद्र रही
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश शर्मा नगर के वरिष्ठ समाज सेवी दीपक दुबे प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम भाई मेहर भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राजमल कुशवाह महामंत्री लक्ष्मीनारायण शिल्पी प्रदेश कांग्रेस सचिव दुष्यंत परतानी किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव सुंदरलाल केवट हिन्दूत्सव समिति अध्यक्ष मुकेश वैरागी उपाध्यक्ष विशाल सिंह राठौड़ मोहित माहेश्वरी अंकित श्रीवास अनिल शर्मा महामंत्री अजय साहू सचिव मधुर चौरसिया मीडिया प्रभारी पत्रकार राजकुमार नामदेव विजय नामदेव कोषाध्यक्ष अजीत सोनी रवि घेंघट निष्कर्ष दुबे राजेश रजक हेमेन्द्र कुशवाह राधेश्याम कुशवाह सहित बड़ी संख्या में नगर की धर्म प्रेमी जनता मौजूद रही।

Share This Article
Leave a Comment