कैबिनेट की बैठक पचमढ़ी में-आंचलिक ख़बरें-मनीष गर्ग

Aanchalik Khabre
3 Min Read
WhatsApp Image 2022 03 26 at 11.59.03 AM

चुनावी चिंतन • देर रात पचमढ़ी पहुंची शिवराज कैबिनेट बस में बोले सीएम – पचमढ़ी में ऐसा रोडमैप बनाएंगे, जिसे देश देखेगा
मकसद: 1• प्रदेश के विकास का रोडमैप 2• चुनाव जीतने की
बस में मंत्रियों का हास- परिहास
प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पचमढ़ी में शनिवार और रविवार को मंथन करेंगे। शुक्रवार रात पौने नौ बजे भोपाल से बस से रवाना हुई शिवराज टीम रात साढ़े 10 बजे बरेली के पास एक होटल में डिनर के लिए रुकी। डिनर के बाद देर रात टीम पचमढ़ी पहुंची। बस में सवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट सदस्यों से कहा कि हमारी टीम हिंदुस्तान की सर्वश्रेष्ठ टीम है। कोविड के समय में जो हमने काम किया वह अद्भुत है। हम चिंतन बैठक में पौने 2 साल का ऐसा रोडमैप बनाएंगे और उस पर अमल करेंगे, जिसे पूरा देश देखेगा। आत्मनिर्भर और सशक्त मध्यप्रदेश हो, सच में इसी भाव से हम चल रहे है। पचमढ़ी में पूरी टीम एक दिशा में जनकल्याण के लिए सोचेगी और विचार करेगी। प्रदेश
दो दिन तक विभिन्न योजनाओं पर मंथन
पहले दिन विभिन्न सरकारी योजनाओं पर बनाए गए मंत्रियों के 13 समूहों का प्रजेंटेशन होगा। दूसरे दिन राजनीतिक रणनीति और अगले चुनाव के लिए एक्शन प्लान पर चर्चा होगी। इस चिंतन से एक डाक्यूमेंट तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र तैयार होगा।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, वीआईपी टेंट लगाया
उधर, इस बैठक के मद्देनजर पचमढ़ी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चिंतन शिविर चंपक झील के पास घने जंगल में वीआईपी टेंट लगाकर होगा। यहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शुक्रवार को यहां पंडाल और कुर्सियां लगाकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था

के सामने कुछ समस्याएं हैं, उसके विकास की राह पर ले जाएं, समाज समाधान का रास्ता निकालेंगे। फिर के हर वर्ग का कल्याण कैसे करें, हम और तेजी से कैसे प्रदेश को उसकी रूपरेखा बनाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment