सुल्तानपुर में सपा की लोहिया वाहिनी ने जोरदार प्रदर्शन किया-आंचलिक ख़बरें-राजकुमार शर्मा

Aanchalik Khabre
1 Min Read
maxresdefault 33

सुल्तानपुर में आज सपा की लोहिया वाहिनी ने जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुये ये सपाई जब कलेक्ट्रेट पहुँचे तो पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। फिलहाल सपाइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंप दिया।
दरअसल सूबे में बदहाल कानून व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार,किसानों की समस्यायों महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सपा लोहिया वाहिनी की कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुये। वहां से जुलूस निकालकर ये सभी प्रदर्शन करते कलेक्ट्रेट पहुँचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हुई। फिलहाल अंत मे सपाई मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Share This Article
Leave a Comment