जन वितरण प्रणाली विक्रेता के प्रखंड अध्यक्ष की बेटी का हुआ अपहरण पुलिस कप्तान से अपनी बेटी की बरामदगी के लिए लगायी न्याय की गुहार

Aanchalik Khabre
2 Min Read
WhatsApp Image 2023 08 09 at 111818 AM 2

दिपेंद्र कुमार

बिहार: मामला सहरसा जिला अंतर्गत महीषी थाना क्षेत्र के बलुआहा का है। जहां जन वितरण प्रणाली विक्रेता के प्रखंड अध्यक्ष सहदेव पंडित की बेटी छमाही परीक्षा देने महिसरहो गई थी परीक्षा देने के उपरांत वह घर नहीं पहुंची है। अपने पूत्री की बरामदगी के लिए महीषी थाना क्षेत्र में लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। पूत्री की माता पुष्पा देवी ने लिखित आवेदन में लिखा है दिनांक 26/7/2023 बुधवार को समय 10 बजे दिन में मेरी पुत्री सोना कुमारी उम्र 15 वर्ष कोशी आदर्श उच्च विद्यालय महिसरहो गांव में वर्ग दसवीं का छमाही परीक्षा देने गई परीक्षा के बाद घर आई और 500 रुपये लेकर मुझे बताइए कि दसवीं का किताब खरीदना है। घर से 2:00 बजे दिन में निकली 6:30 बजे संध्या तक घर नहीं लौटी तो पुत्री का खोज बिन किया तो पता चला कि गाड़ी से शिवम कुमार पिता सुबोध साह। बंटी कुमार पिता शिवजी साह सुबोध साह और विनोद साह दोनों पिता हिरदेश साह। शिवजी साह। स्वर्ग सत्यनारायण साह। ललिता देवी पति सुबोध साह। अनीता देवी पति विनोद साह। चंदिया देवी पति शिवजी साह। और अन्य अज्ञात सभी का ग्राम महिसरहो थाना महीषी जिला सहरसा है। शिवम कुमार ने अपने गाड़ी पर जबरदस्ती हाथ पकड़ कर चढ़ा लिया और सभी गाड़ी वाले मिलकर नाबालिक मेरी पुत्री सोना कुमारी का अपहरण कर लिया।

अपहरण करने के बाद शिवम कुमार के पिता ने वर्तमान मुखिया से मोबाइल फोन पर वार्तालाप किया शिवम कुमार के पिता ने कहा हम लड़की दे देते हैं। हमारे ऊपर कोई बात नहीं होगा ना मुखिया ने कहा यह गारंटी हम नहीं ले सकते हैं। जो साक्ष्य के तौर पर मोबाइल फोन में ऑडियो कैद है। सबसे बड़ा सवाल कई दिन बीत जाने के बावजूद भी महीषी थाना अध्यक्ष के द्वारा पूत्री की बरामदगी नहीं हो पाया है प्रथम दृष्टा क्या होता है अपहरण या फिर प्रेम प्रसंग। यह तो अब आगे देखने वाली बात होगी।

Share This Article
Leave a Comment