मोदी सरकार के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर बढ़ रहा भारत का मान- देवेश-आंचलिक ख़बरें- अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

Aanchalik Khabre
3 Min Read
WhatsApp Image 2022 07 19 at 8.17.23 AM

चित्रकूट: भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट की जिला की बैठक का आयोजन सोमवार को जिला पंचायत सभागार में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी देवेश कोरी रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्र, सुशीला देवी, सुशील द्विवेदी भी मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बडी पार्टी है। भाजपा की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का वैश्विक पटल पर और योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का देश में मान बढ रहा है। भाजपा ने सभी वर्गों व जातियों को आगे बढाने का काम किया है। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु इसका जीवंत उदाहरण हैं। केंद्र की मोदी व प्रदेश की यागी सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता जनसंवाद करके संगठन को मजबूत कर रहे हैं। बूथ सशक्तिकरण, हर घर तिरंगा अभियान, बूथों पर व्हाटसअप ग्रुप बनाना, सभी महत्वपूर्ण कार्य ससमय सम्पन्न किये जाए। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कार्यकर्ताओ से आग्रह करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जनसहभागिता के साथ हम प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी के विचार सुनें। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात हर बूथ की बैठक अनिवार्य रूप से हो। बैठक का संचालन महामंत्री अश्विनी अवस्थी ने किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्रजेश पाण्डेय, आनंद पटेल, महेन्द्र कोटार्य, विपुल सिंह, हरिओम करवरिया, महामंत्री राजेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, प्रेमलाल बाल्मिकी, राजेश्वरी द्विवेदी, मनोज तिवारी, बाबूलाल पटेल, पप्पू पाल, रामेन्द्र गौतम, भागवत त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, विनीता द्विवेदी, सुनीता श्रीवास, राकेश कोल, हरिनारयण, हीरो मिश्र, मोहित, शिवाकांत, आदित्य, सुखेन्द्र, प्रमेन्द्र, मण्डल अध्यक्ष श्रवण पटेल, विनोद पाण्डेय, श्याम गुप्त, ओमप्रकाश मिश्र, मनीष सिंह, प्रदीप सिंह, गणेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुशील द्विवेदी, मण्डल प्रभारी रवि त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, दिनेश सिंह, गुलाब सिंह, सुखेन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment