युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गई

Aanchalik Khabre
1 Min Read
WhatsApp Image 2021 12 25 at 10.21.51 PM

 

राजकुमार शर्मा (ब्यूरो सुल्तानपुर)

सुल्तानपुर:- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा 188 विधानसभा सुल्तानपुर क्षेत्र में अटल युवा संकल्प यात्रा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष चंदन नारायन सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गई जिसमें विधानसभा संयोजक आदर्श तिवारी, विधानसभा प्रभारी आकाश शर्मा के नेतृत्व में जिला महामंत्री संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिकोनिया पार्क से बाइक रैली का शुभारंभ किया। जिसमें नगर अध्यक्ष प्रशांत कसौधन कटका मंडल के अध्यक्ष वैभव मिश्रा धनपतगंज मंडल अध्यक्ष योगेश सिंह लोहरामऊ मंडल अध्यक्ष किशन यादव के साथ दुबेपुर मंडल अध्यक्ष राम कृष्ण शुक्ला (दीपू) के नेतृत्व में अंकरीपुर चौराहे पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा दूबेपुर मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ यादव की अध्यक्षता में अटल संगोष्ठी की गई। इसके बाद पयागीपुर होते हुए नगर भ्रमण नगर के विभिन्न मार्गो द्वारा होते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता अटल बिहारी अमर रहे। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद भारत माता की जय जय श्रीराम, सोच ईमानदार काम दमदार फिर, एक बार भाजपा सरकार के नारों से पूरा शहर गूंज उठा बाइक रैली का समापन आजाद पार्क पर किया गया।

Share This Article
Leave a Comment