हिंदू युवा जनजाति संगठन हमेशा जनजाति के लिए कार्य कर रहे हैं, संगठन का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों के लोग अपना अधिकार को समझे, अपनी संस्कृति के साथ हमेशा चलें। आज भगोरिया पर्व के उत्सव पर, हिंदू युवा जनजाति संगठन द्वारा, ढोल मांदल के साथ पारा भगोरिया में गेर निकाली. संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता साफा बांधकर, ढोल मांदल पर नाचते हुए, खुशियों के साथ पर्व मनाया। अपनी संस्कृति को जीने का, इससे अच्छा कुछ और तरीका नहीं हो सकता। इस पर्व की खुशियां मनाते हुए, गैर में हिंदू युवा जनजाति संगठन के महामंत्री कमलेश मावी, प्रदेश मंत्री कैलाश चौहान, जिला अध्यक्ष राम सिंह भूरिया, जिला महामंत्री कमलेश मुजाल्दा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गामड़, रामा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद राठौड़, विजय डामोर, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए