हस्तशिल्पीयों को जागरूक करने के लिए हुआ कार्यषाला का आयोजन

Aanchalik Khabre
2 Min Read
WhatsApp Image 2023 03 18 at 8.14.05 PM 1

अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। कार्यालय विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जन एवं कृषि विकास संस्थान प्रयागराज द्वारा सी. पी गौतम महाविद्यालय परिसर रामनगर में हस्तशिल्प को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन छेदी लाल मिश्र संरक्षक सी. पी गौतम महाविद्यालय व विशाल वर्मा, हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी प्रयागराज, यू. बी. मिश्र संरक्षक जन एवं कृषि विकास संस्थान, प्रयागराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विशाल वर्मा द्वारा शिल्पीयों को कार्यालय विकास आयुक्त ( हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। विषय विशेषज्ञ एस. डी. त्रिपाठी द्वारा ई मार्केटिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां दी गई। जेम पोर्टल के संदर्भ में ए. के. मिश्र द्वारा हस्तियों को निश्चित रूप से बताया गया। वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी के बारे में इनकम टैक्स अधिवक्ता प्रशांत मिश्र द्वारा जी. एस. टी के बारे में बताया गया। जीआई टैग भौगोलिक दर्शन के बारे में जितेंद्र कुमार द्वारा कैसे अपने उत्पाद का जी. आई. टेक कराया जाता है और जी आई टेक कहां से होता है, कितने वर्ष के लिए होता है इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के संदर्भ में संदीप कुमार अपने छोटे-छोटे उद्योग कैसे लगाए जाएं, कितने प्रकार के प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त होता है जैसे शिशु लोन, तरुण लोन, किशोर लोन इसके बारे में बताया गया।

Share This Article
Leave a Comment